बलरामपुर में बांध टूटाः पानी का सैलाब बहा ले गया दो घरों को, सास-बहू सहित 4 की मौत, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बलरामपुर: भारी बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बांध टूट गया. जलाशय में भरा पानी तेज धार के बीच रास्ते में आने वाले दो घरों को अपने साथ बहा ले गया. इस घटना में 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें 6 लोग एक ही परिवार के हैं. देर रात पुलिस ने तीन शव बरामद कर लिया. मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं. वहीं, दो बच्चों सहित 1 ग्रामीण अभी तक लापता है, जनकी तलाश जारी है.

45 वर्ष पहले बना था बांध

बांध टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच  गए. गांव के लोग भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं. यह हादसा बलरामपुर के विश्रामनगर स्थित धनेशपुर गांव में हुआ. 1980-81 में यहां जलाशय बनाने के लिए बांध का निर्माण कराया गया था.

बलरामपुर में स्थित यह बांध दोनों तरफ से पहाड़े से घिरा हुआ है. लगभग 10-12 वर्ष पहले यह जलाशय लीक होने लगा था, जिसकी मरम्मत करवाई गई थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मूसलधार बारिश की वजह से यह बांध टूटा है.

भारी बारिश की वजह से टूटा बांध

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जलाशय पानी से पूरी तरह से भर गया था. इससे पानी बाहर निकल रहा था और मंगलवार की देर रात बांध अचानक टूट गया. बांध टूटने के बाद जलाशय का पानी सैलाब बनकर निकला और आसपास मौजूद दो घरों को अपने साथ बहा ले गया.

चार शव बरामद, लापता तीन की तलाश जारी

इनमें से एक घर रामवृक्ष नामक शख्स का था. रामवृक्ष मवेशियों को लेने गया था. तभी बांध के पानी में उसका घर बह गया. घर में उसकी पत्नी, दो बहुएं और 3 पोता-पोती थे. इसके अलावा कई जानवर भी इस बाढ़ में बह गए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सास-बहू सहित चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. हालांकि, दो बच्चों सहित एक ग्रामीण अभी भी लापता है. ग्रामीणों को संदेह है कि उनके शव पास से गुजरने वाली कनहर नदी में बह गए होंगे. फिलहांल, लापता लोगों की तलाश जारी है.

Latest News

मैहर में भीषण हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

Maihar accident: सोमवार की देर रात मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया. यह दुर्घटना मैहर जिले में...

More Articles Like This

Exit mobile version