Datia: दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, भागने में कुआ में गिरे दो कर्मी, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Datia Firing News: दतिया से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 15 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों अफरा-तफरी मच गई. भयवश वह इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई. इसे कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया. फायरिंग के कारण भयवश इधर-उधर भागने के दौरान हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले की कुएं गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई.

यह घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है, चिरुला पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है. फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा पर गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं, इस घटना का खौफ टोल प्लाजा के कर्मचारियों की आंखों में साफ दिख रहा है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version