मौत का टैंक बना सेप्टिक टैंकः चार की मौत, एक की हालत गंभीर

सहरसाः बिहार से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां सहरसा जिले में सेप्टिक टैंक में काम करते समय दम घुटने से 4 मजदूरों की जहां मौत हो गई, वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह दुर्घटना सहरसा के महिषी प्रखंड के महिसरो गांव में हुई.

परिवार के लोगों ने पांचो मजदूर नवनिर्मित शौचालय टंकी में काम करने अंदर गए थे. इसी दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, एक मजदूर राजकुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, महिसरहो गांव निवासी कैलाश चौधरी के घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी दौरान सोमवार की देर शाम नवनिर्मित शौचालय टैंक में सटरिंग खोलने के लिए गृह स्वामी चौधरी राज मिस्त्री मजदूर के साथ टैंक में घुसे. भीतर जाते ही दम घुटने से सभी लोग बेहोश हो गए.

बताया जाता है कि टैंक का दीवार तोड़कर किसी तरह सभी को बाहर निकला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. गंभीरावस्था में एक का उपचार चल रहा है. पुलिस के अनुसार, मृतकों में अशर्फी साह, सुशील कुमार, कैलाश चौधरी और शंभू शामिल हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version