दिल्लीः बारिश से हवाई सेवा प्रभावित, 15 फ्लाइट लखनऊ और जयपुर डायवर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rain In Delhi: रविवार को दिल्ली में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया और गर्मी से परेशान लोगों काफी राहत मिली. हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से 15 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा.

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से 10 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ डायवर्ट किया गया. दिल्ली में बारिश के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार को दोपहर 1:00 बजे तक नई दिल्ली में मौसम सुहावना रहा. इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि. बारिश और गरज के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है.

मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ छिटपुट इलाकों में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसी दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 26° डिग्री सेल्सियस से 29° सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35° सेल्सियस से 36° सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा. इसके अलावा दिल्ली में 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनमें से पालम में हवा के झोंके 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गए. आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version