Delhi: कार ने बुजुर्गों को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, महिला की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पश्चिमी दिल्लीः दिल्ली में सड़क दुर्घटना हुई है. रविवार को बिंदापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्गों को टक्कर मार दी. इसके बाद करीब 50 मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया. घायल लोगों को तड़पता छोड़ चालक फरार हो गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है. पुलिस चालक की तलाश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, उत्तम नगर टर्मिनल के सामने कार आज सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रहे बुजुर्गों को टक्कर मारते हुए उन्हें करीब 50 मीटर तक घसिटता ले गई. इसके बाद चालक घायलों को तपड़पता छोड़ फरार हो गया. इस हादसे में 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. तत्काल लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुजुर्ग का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस पहले घटनास्थल फिर अस्पताल पहुंची. मृतका की पहचान विकास विहार की कमलेश के रूप में हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह बिंदापुर थाना पुलिस को उत्तम नगर टर्मिनल के सामने कार द्वारा दुर्घटना की जानकारी मिली थी. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिसकर्मी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गए तो पता लगा कि बुजुर्ग महिला कमलेश की मौत हो गई है. एक बुजुर्ग पुरुष को माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया है. प्रत्यक्षदर्शी राजो देवी ने बताया कि वह कमलेश और बुजुर्ग के साथ उत्तम नगर टर्मिनल के सामने सड़क पार कर रही थी.

इसी बीच चालक कार को तेजी और लापरवाही से चलता हुआ जनकपुरी की ओर से आया और महिलाओं और एक पुरुषों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कार की पहचान कर ली है. आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version