दिल्लीः क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 21 हाई-टेक विदेशी हथियार बरामद, दस इंटरनेशनल तस्कर फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने दस तस्करों को गिरफ्तार कर राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है. चीन, जर्मनी, तुर्की में बने हाईटेक हथियार बरामद किया गया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए. बरामद हथियार कई देशों में बने हुए हैं. इनमें ये हथियार शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

*चेक रिपब्लिक- सब-मशीन गन, Shadow CZ

*इटली- Beretta

*तुर्किये- Stoeger पिस्टल

*चीन- PX-3

*ब्राजील- Taurus

*जर्मनी- Walther

*PX-5.7 पिस्टल- स्पेशल फोर्सेस द्वारा उपयोग किया जाने वाला हाई-एंड हथियार

बरामद PX-5.7 पिस्टल मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट माना जा रहा है.

पाकिस्तान से भारत में कैसे पहुंचते थे हथियार?

जांच में खुलासा हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर आते थे, फिर वहां से दिल्ली‑NCR पहुंचते थे. ये हथियार कई राज्यों में सक्रिय क्रिमिनल गैंग्स तक सप्लाई किए जाते थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बच सकें. तस्कर पाकिस्तान से लाए गए हथियारों को नेपाल के रास्ते भारत में घुसाते और फिर दिल्ली को वितरण केंद्र की तरह इस्तेमाल करते थे.

पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश तक फैला हुआ था नेटवर्क

इंटरनेशनल मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 बड़े तस्कर गिरफ्तार किए हैं. इस एक्शन में पुलिस ने 21 विदेशी हथियार और 200 लाइव कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश तक फैला हुआ था. दिल्ली से पूरे हिंदुस्तान में हथियार सप्लाई होती थी.

क्राइम ब्रांच के अनुसार

क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से दिल्ली‑NCR और कई राज्यों में क्रिमिनल गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहा था. कई हथियारों के हाई-प्रोफाइल शूटआउट और गैंगवार में इस्तेमाल होने की आशंका भी जताई जा रही है. मामले में जांच जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version