Delhi Crime: चालक ने नहीं दिया साइड, युवकों ने ले ली जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मामूली बात को लेकर स्कूटी सवार मनबढ़ों ने कैब चालक को चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

महरौली इलाके के रोडरेज पर हुई घटना
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके के रोडरेज पर गुरुवार की देर रात यह घटना हुई. संगम विबार निवासी कैब चालक मनोज कुमार महरौली जाम में फंस गया था. उसकी कैब के पीछे स्कूटी पर सवार तीन युवक आए.

साइड न देने पर चाकू से वार किया
युवकों ने मनोज से साइड मांगी, लेकिन सड़क पर जगह न होने की वजह से चालक साइड नहीं दे सका. इसी बात को लेकर गुस्साएं स्कूटी सवार एक आरोपित ने चालक की छाती पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने नाबालिग को लिया हिरासत में
घायल चालक को तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू दिया. पुलिस एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version