Delhi Fire: गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक में लगी आग, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मंगलवार सुबह गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लाक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरे तल पर आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में कई सामान जलकर नष्ट हो गए.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 9.22 बजे दमकल को गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लाक में दूसरे तल पर आग की सूचना मिली. इस सूचना पर कुछ ही देर में दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया.

आग दूसरे तल पर जिस कार्यालय में लगी थी वह आईटी विभाग का कार्यालय है. आग में कार्यालय में रखा फर्नीचर, एसी, पंखे, फोटो कापी मशीन आदि जलकर नष्ट हो गए.

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

Latest News

सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं.. बच्चे की डाइट में शामिल करें ये चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

Baby Brain Development: बच्चों की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं. जब बच्चा...

More Articles Like This

Exit mobile version