Delhi: इमारत में लगी आग, तीन लोगों की मौत, तीन झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में देर शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे एक बिल्डिंग में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए. सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. आग गली नंबर 1 इंडियन बैंक के पास एक इमारत में लगी थी. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार, पार्किंग में खड़े 11 दो पहिया वाहन भी आग में जल गए. पूरी इमारत में धुआं भर गया, जिसकी वजह से दो महिलाओं सहित तीन की मौत हुई है, बाकी का दम घुटा है. घायलों का अस्पताल में इलाज में जल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की छानबीन में जुटी है.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version