दिल्लीः मासूमों का सौदा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग पुलिस के फंदे में, 6 बच्चे बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दक्षिणी दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली से बच्चा चोर गिरोह के भंडाफोड़ की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से कई बच्चा भी बरामद किया है.

सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी पूर्व जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने नवजात बच्चों की चोरी और उनकी तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक साल से कम उम्र के छह बच्चों को सकुशल बरामद किया है. इनमें 6 माह के एक बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे में बरामद किया है. दिल्ली पुलिस इस मामले में एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी देगी.

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This

Exit mobile version