दिल्ली शराब घोटाला: अब के. कविता से CBI करेगी पूछताछ, 15 अप्रैल तक CBI रिमांड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसी बीआरएस नेता के कविता की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है. पहले ईडी और अब सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को 15 अप्रैल तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया गया है. दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की अर्जी पर सुनवाई की थी. कोर्ट से सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी.

के. कविता को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में बीते गुरुवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में के. कविता को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं. सीबीआई ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया.

सीबीआई ने जेल में की थी पूछताछ
इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर के. कविता से पूछताछ की थी. के. कविता से सह-आरोपी के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी.

आरोप है कि आम आदमी पार्टी (आप) को आबकारी नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपए दिए गए थे. बताया गया है इसी मामले में बीआरएस नेता से पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई अधिकारी तिहाड़ जेल गए थे.

ईडी ने हैदराबाद से के. कविता को किया था गिरफ्तार
मालूम हो कि ईडी ने 15 मार्च को के.कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. कोर्ट के समक्ष ईडी ने बताया कि बीआरएस एमएलसी के. कविता पर गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version