Delhi Murder: मामूली विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Murder: दिल्ली से दिल की धड़कन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां मामूली विवाद को लेकर फिजां में गोलियों की आवाज गूंजी. इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच करते हुए आरोपिकों की गिरफ्तारी में जुटी हैं.

पुलिस के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार इलाके में सोमवार की आधी रात के बाद पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं. पहली कॉल रात 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना के संबंध में प्राप्त हुई.

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

विवाद की शुरुआत पंकज नय्यर (34 वर्ष) और उनके भाई पारस (43 वर्ष) और गौरव शर्मा के बीच पार्किंग को लेकर हुई. शुरुआती कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते गौरव शर्मा ने कथित तौर पर गोली चला दी.

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी

गोली लगने से पंकज नय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल निर्माण विहार स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव और उसके साथी फरार हो गए.

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के संबंध में प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version