Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, आज इन राज्यों में अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच जोरदार बारिश हुई. इस असामान्य मौसम ने राजधानी का तापमान अचानक 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी. आईएमडी ने पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. विभाग ने कहा कि पूरे दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. निवासियों को घर के अंदर रहने और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं. आईएमडी ने आगे बताया कि अगले कुछ घंटों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

हरियाणा और पंजाब का मौसम

हरियाणा के चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और सोनीपत जैसे जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान है. वहीं, पंजाब के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी (30-40 किमी/घंटा) की संभावना है.

बिहार आंधी तूफान का अलर्ट

बिहार में आज आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 37°C से 41°C के बीच रहेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version