Delhi: मंदिर की रेलिंग हटाने को लेकर आक्रोशित हुए लोग, पुलिस से तीखी झड़प, की नारेबाजी

नई दिल्लीः शनि मंदिर की कथित अवैध रेलिंग हटाने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. लोग इसका विरोध करते हुए पुलिस से तीखी झड़प करते हुए नारेबाजी करने लगे. यह मंदिर पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित है. लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला. हालात बिगड़ता देख अर्धसैनिक बलों को भी मौके पर बुलाना पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडावली इलाके में सड़क किनारे एक मंदिर बना हुआ है. उसके चारों तरफ रेलिंग लगी है. इस रेलिंग को प्रशासन ने अवैध करार दे रखा है. प्रशासन ने रेलिंग हटाने की कार्रवाई करने का आज निर्णय लिया था. इस संबंध में प्रशासन ने पुलिस मांगी थी. पुलिस ने प्रशासन के आग्रह पर पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया. लेकिन रेलिंग हटाने की कार्रवाई के बारे में मालूम होते ही इलाके के लोग मंदिर के समक्ष जुट गए और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे. लोगों को अंदेशा था कि प्रशासन मंदिर तोड़ने की कार्रवाई भी करेगा. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी झड़प हुई हैं. पुलिस ने लोगो को तितर-बितर करने के बाद रेलिंग हटवाने की कार्रवाई को अंजाम दिलवाया.

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, जिस समय प्रशासन कार्रवाई के लिए पहुंचा, उस समय मंदिर में महिलाएं भजन गा रही थीं. प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की. उधर, डीएम ने बताया कि मंदिर की रेलिंग तोड़ी जा रही है, ना कि मंदिर. रेलिंग को हटाकर फुटपाथ को क्लियर कराने का काम किया जाना था. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई वर्षों से मंदिर है. कभी किसी ने कोई विरोध नहीं किया. कभी किसी को नहीं लगा कि यहां पर अवैध निर्माण किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version