ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली: मां-बाप और बेटी का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात हुआ है. यहां साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान पति राजेश (55 वर्ष), पत्नी कोमल (47) और बेटी कविता (23 वर्ष) के रूप में हुई है.

पुलिस की शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि राजेश का बेटा सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर लौटा तो देखा कि मां-बाप और बहन के शव पड़े थे. बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी. राजेश आर्मी से रिटायर थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चाकू धोंपकर की गई हत्या
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ट्रिपल मर्डर की घटना साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके की है. हत्यारों तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतकों में शख्स, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं. घटना के समय बेटा, यानी परिवार का चौथा सदस्य टहलने के लिए निकला था. बेटे सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version