दिल्लीः अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, LG के आदेश पर पुलिस एक्शन में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दक्षिणी दिल्लीः एलजी के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है. दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक को शाहीन बाग और दूसरे को निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य तीसरे व्यक्ति को अलग जगह से पकड़ा गया है. इन तीनों को सराय रोहिल्ला स्थित डिटेंशन केंद्र भेजा गया है.

इस संबंध में पुलिस ने बतयाा कि जमीन के मालिकों को हिरासत में लिया गया है. इन्होंने बिना वेरिफिकेशन के लोगों को किराए पर झुग्गी दी थी.

मालूम हो कि उपराज्यपाल ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से खदेड़ने के निर्देश दिए थे. इसके तहत दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस की कई टीमों ने कालिंदी कुंज स्थित 100 फुटा रोड पर सत्यापन अभियान चलाया. इसके तहत यहां रहने वाले करीब 150 महिला, पुरुष व बच्चों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version