दिल्लीः तेज धमाके के साथ फटा ट्रक लगा CNG गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi CNG Blast: दिल्ली से धमाके की खबर सामने आई हैं. यहां एक CNG पंप पर बुधवार को उस समय लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में तेज धमाका हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर हुआ. बताया जा रहा है कि एक ट्रक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया था. उसमें गैस भरी जा रही थी, इसी दौरान अचानक सिलेंडर अत्यधिक दबाव या तकनीकी खामी के चलते तेज आवाज के साथ फट गया.

धमाका इतना तेज और भयानक था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों और मौके पर मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई. धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पास की संपत्ति और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. तत्काल घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पाया है. संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This