दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में फरार दोनों शूटर गिरफ्तार, इससे पहले मुठभेड़ में मारे गए थे दो आरोपी

Lucknow: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों फरार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले यूपी, दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में दो शूटरों रविंद्र और अरुण को मुठभेड़ में मार गिराया था. दानों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था. जबकि फरार चल रहे दोनों इन शूटरों की तलाश चल रही थी.

बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी 8-10 राउंड फायरिंग

2 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे दिशा पाटनी के घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की थी. उस समय दिशा के पिता जगदीश पाटनी, उनकी मां और बहन खुशबू पाटनी घर पर मौजूद थे. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. गाजियाबाद पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में दो शूटरों रविंद्र और अरुण को घेर लिया.

रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य थे दोनों शूटर

मुठभेड़ में वे घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. ये दोनों शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं. दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दिल्ली से 2 और शूटर नकुल और विजय को गिरफ्तार किया है. दोनों को पंप पर पेट्रोल भरवाते हुए CCTV फुटेज में देखा गया था. फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है.

CM योगी से फोन पर बात कर जताया आभार

दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड CO जगदीश पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर पुलिस की कार्रवाई पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यूपी सरकार और पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के तुरंत बाद खुलासे और दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे. पुलिस की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई कर इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या ने पकड़ा तूल, अब सामने आई इसकी असली वजह!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version