गाजियाबाद में डबल मर्डरः हैवान बना पति, पत्नी और बेटी का किया कत्ल, दूसरी बेटी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर गंड़ासे और चाकू से वार कर दिया. इस घटना में पत्नी और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दिल दहला देने वाली यह घटना खोड़ा क्षेत्र स्थित लोकप्रिय विहार की गली नंबर 3 में हुई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रजा अंसारी ने शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी पत्नी तबस्सुम (40 वर्ष) बड़ी बेटी सना तबस्सुम और उसकी छोटी बेटी रुबी तबस्सुम (14 वर्ष) पर गंड़ासे और चाकू से पेट और गले पर वार कर दिया.

मृतकों और घायल में ये लोग हैं शामिल

वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए. करीब तीन बजे सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बेबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हमले में घायल दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम इलाज चल रहा है.

वारदात के बाद भागा नहं आरोपित

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित महिला का पति मोहम्मद रजा अंसारी है, जो मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का निवासी है. मौके से भागा नहीं, बल्कि चुपचाप घर के बाहर ही बैठ गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुंशी का काम करने वाले रजा अंसारी ने शुरुआती पूछताछ में आर्थिक तंगी के तनाव में आकर यह कदम उठाने की बात कही है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) से भी जूझ रहा था.

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया

इस संबंध में इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि देर रात करीब 12:15 बजे सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version