जाफराबाद में डबल मर्डर: ताबड़तोड़ गोलियां मारकर दो सगे भाइयों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात जाफराबाद थाना इलाके में बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो भाइयों को मौत की नींद सुला दिया. इस वारदात से लोगों में दबशत फैल गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई हैं.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की  देर रात करीब 1:40 बजे थाना जाफराबाद क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली. इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान फजील (31 वर्ष) पुत्र अब्दुल, निवासी गली नंबर 30/8, जाफराबाद के रूप में हुई. इस घटना में फजील का भाई नदीम (33 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिवार के लोग उसे तत्काल जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतकों के बड़े भाई का आरोप, बुआ के बेटों ने की हत्या

चश्मदीदों का कहना है कि दोनों को 10 से 12 गोलियां मारी गई हैं. वारदात वाली जगह पर 30 से ज्यादा गोलियां चली हैं. फिलहाल, हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रहा है. मृतक के भाई वसीम का कहना है कि उनकी सगी बुआ के लड़कों के साथ कहासुनी हुई थी, उनमें से एक ने इनको गोली मारी है. हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का सही कारण सामने आएगा.

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जाफराबाद में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. शांति व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version