Drug Boat Attack: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने ड्रग तस्करों की नाव पर किया अटैक, 6 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Drug Boat Attack: अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक कथित ड्रग-तस्करी बोट पर हमला किया. इस हमले में छह लोग मारे गए.

रविवार को किया गया यह हमला ट्रंप प्रशासन के तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान का हिस्सा है. इस हमले के साथ ही सेना द्वारा किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या अब 157 हो गई है.

पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में 40 से अधिक ज्ञात हमलों के संबंध में सेना के अधिकांश बयानों की तरह दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने ज्ञात तस्करी मार्गों पर मादक पदार्थों के तस्करों को निशाना बनाया. हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि बोट में ड्रग्स ले जाई जा रही थी.

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग तस्करों के साथ सशस्त्र संघर्ष में है. उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है, लेकिन उनके प्रशासन ने नारकोटेररिस्ट को मारने के अपने दावों का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत पेश किए हैं.

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version