लखनऊ एयरपोर्ट पर बैग में मिला तमंचा, मचा हड़कंप, दुबई ले जाने की फिराक में था आरोपी

Must Read

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार जांच के दौरान यात्री के बैग से तमंचा बरामद हुआ. इससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक यात्री तमंचे को अपने बैग में छिपाकर दुबई ले जाने की फिराक में था. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पकड़े गए युवक महेश कुमार चौहान को सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देर किए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

बैग में दिखाई दी संदिग्ध वस्तु 

इसके बाद उसे सरोजिनी नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. यह मामला उस समय सामने आया जब वह दुबई जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-193 से यात्रा करने वाला था. नियमित सुरक्षा जांच के दौरान लेवल-4 चेकिंग में तैनात एमएसएफ (मेटल सिक्योरिटी फोर्स) के कर्मियों ने उसके बैग की जांच की. इसी दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे खोलकर देखा गया.

आगे की कार्रवाई शुरू

जांच में सामने आया कि बैग के अंदर 12 बोर (312 बोर) का अवैध तमंचा रखा हुआ था. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और वह इसे लेकर दुबई क्यों जा रहा था? साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या गिरोह शामिल तो नहीं है?

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी यात्रियों की कई स्तरों पर जांच की जाती है ताकि किसी भी तरह की अवैध या खतरनाक वस्तु विमान तक न पहुंच सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें. सांसदों पर हुई रेड को लेकर पंजाब की राजनीति में बवाल, विक्रमजीत साहनी ने मान सरकार से पूछे सवाल

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This