Earthquake In Leh Ladakh: गुरुवार की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लद्दाख के लेह की धरती कांप उठी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, , लेह में गुरुवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है.
भूकंप की गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.
झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकले
सुबह-सुबह कुछ लोग नींद में ही थे, जो लोग जगे थे वो अचानक भूकंप आने से इतने डर गए और शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए. लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में भी महसूस हुआ कि पूरा घर हिल रहा है.