Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी महाराष्ट्र के हिंगोली की धरती, जाने कितनी रही तिव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Maharashtra: मंगलवार को भूकंप के झटकों से महाराष्ट्र के हिंगोली की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोगों में शोर-शराबा के बीच हड़कंप मच गया. तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह के समय आया. राहत की बात यह है कि तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं है.

भूकंप सुबह करीब 6 बजे से ठीक पहले आया, जब अधिकतर लोग सो रहे थे. झटके महसूस होते ही कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था. आमतौर पर कम गहराई वाले भूकंप के झटके अधिक स्पष्ट रूप से महसूस किए जाते हैं. चूंकि 3.5 तीव्रता का भूकंप “हल्की” श्रेणी में आता है, जिससे इमारतों को बड़ा नुकसान होने का खतरा कम रहता है.

Latest News

‘मैं प्रॉफिट देखकर नहीं, फिल्में दिल से बनाता हूं’, बोनी कपूर Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में शेयर किए बॉलीवुड के राज

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में...

More Articles Like This

Exit mobile version