लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, अवैध बालू खनन मामले में एक्शन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Action in Bihar: बिहार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि राज्य के पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव को ईडी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सुभाष यादव अवैध बालू कारोबार से जुड़े हैं

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार 9 मार्च को कई स्थानों पर छापेमारी के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें आज अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानिए पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि सुभाष यादव के दानापुर आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

बताया जा रहा है कि सुभाष यादव बालू के अवैध कारोबार से जुड़े हैं. वह साल 2019 में राजद के टिकट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामला भी दर्ज है. इससे पहले उनके आवास पर आयकर विभाग भी छापेमारी कर चुका है.

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशी का दिन, आज खाते में आएंगे पैसे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version