ED: आप नेता दीपक सिंगला के घर सहित कई स्थानों पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम एक्शन में है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज बुधवार को ईडी की टीम आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के आवास पर छापेमारी कर रही है.

आप नेता के घर सहित दिल्ली- एनसीआर में कई स्थानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. दीपक सिंघला विश्वास नगर से आम आमदी पार्टी के प्रत्याशी थे.

मालूम हो कि आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के अगले दिन शुक्रवार की देर रात आयकर विभाग ने घुम्मनहेड़ा गांव में आप विधायक गुलाब सिंह यादव और उनके कुछ करीबियों के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी.

आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे. शुक्रवार की देर रात से शनिवार रात तक अधिकारियों ने मटियाला सीट से विधायक गुलाब सिंह के घर और दफ्तर की तलाशी ली थी. इस दौरान अधिकारी कई दस्तावेज अपने साथ ले गए थे. चुनाव में पैसों का लेन-देन करने और कर चोरी करने की सूचना पर यह छापेमारी किए जाने की बात कही जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version