बंगाल में ED की रेडः चिटफंड से क्रिप्टो निवेश घोटाले तक कई ठिकानों पर कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raids Bengal: गुरुवार की सुबह बंगाल में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. दुर्गापुर, हावड़ा और नदिया समेत कई स्थानों पर केंद्रीय एजेंसी ने एक साथ रेड की कार्रवाई की.

जांच के दायरे में क्रिप्टो निवेश के नाम पर कथित ठगी, चिटफंड और फर्जी शेयर बाजार निवेश से जुड़े मामले हैं. केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच सभी ठिकानों पर तलाशी ली गई.

ईसीएल के पूर्व कर्मी के घर पहुंची ED

दुर्गापुर के अंडाल स्थित श्रीपल्ली सुभाषनगर रिक्शाडांगा इलाके में ईसीएल के पूर्व कर्मचारी दिलीप मल्लिक के घर ईडी की टीम पहुंची. आरोप है कि दिलीप मल्लिक और उनके पुत्र दिगंत मल्लिक ने कोलकाता के फेयरली प्लेस में कार्यालय खोलकर लोगों को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये जुटाए.

जांच एजेंसी को संदेह है कि इस धन का विदेश में भी लेनदेन हुआ. सूत्रों के अनुसार, दिगंत मल्लिक का दुबई के एक कारोबारी से भी संपर्क रहा है. दिगंत पहले भी गिरफ्तार हो चुके थे और बाद में जमानत पर रिहा हुए थे. हाल में उनके बैंक खातों में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की.

कारोबारियों के घर भी रेड

वहीं, नदिया के कालीनारायणपुर में कारोबारी सुभ्रकांति नाग उर्फ बाबाई नाग के आवास पर भी ईडी ने तलाशी ली. आरोप है कि उन्होंने ‘स्टॉक गुरुकुल’ नाम से संस्था बनाकर शेयर बाजार प्रशिक्षण और निवेश के नाम पर लोगों से धन जुटाया तथा ठगी की. एजेंसी इस मामले में धन के लेनदेन और निवेशकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के समय कारोबारी और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version