बोधगया में हादसाः ट्रक से टकराई कार, लगी भीषण आग, जिंदा जले दो लोग, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaya Road Accident: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां गया जिले के बोधगया में एक कार ईंधन ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद कार आग का गोला बन गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदी जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप स घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बोधगया थाना क्षेत्र में पटना-डोभी राजमार्ग पर अमर बिगहा गांव के पास हुई. बोधगया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ”ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक के ईंधन टैंक से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया.”

सिंह ने बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ”घायल व्यक्ति वैशाली जिले का रहने वाला है. उसके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं. हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. कार पर झारखंड का पंजीकरण नंबर था.” थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version