हाबड़ा में मिले आठ जिंदा बम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बढ़ी हलचल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां (उत्तर 24 परगना) प्रचार के आखिरी दिन सुबह-सुबह हाबड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ा खुलासा हुआ. दक्षिण सड़ाई निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने से पुलिस ने आठ जिंदा बम बरामद किए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल

जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बम स्क्वॉड को सूचित किया गया. घनी आबादी वाले इलाके में स्कूल के सामने जिंदा बमों की बरामदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.

राजनीतिक आरोप और जांच की दिशा

इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने शांत हाबड़ा को अशांत करने के लिए जानबूझकर बम रखवाए और इस तरह का आतंक फैलाया. वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बम तृणमूल ने रखे हैं, ताकि मतदाता घरों से न निकल सकें और मतदान केंद्र तक न पहुंच सकें.

बम स्क्वॉड के पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version