Elvish Yadav House Firing: एल्विश यादव के घर पर गोलियां बरसाने वाले दो शूटर्स पुलिस के फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elvish Yadav House Firing: एक सप्ताह पूर्व एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना घटना हुई थी. मामले की छानबीन करते हुए दिल्ली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है.

सीसीटीवी में कैद हो गए थे शूटर्स

बताया गया कि गिरफ्ता में आए इन्हीं दोनों शूटर्स ने ही ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी एल्विश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे थे. दोनों शूटर्स हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हैं. दोनों के नाम गौरव और आदित्य है.

हिमांशु भाऊ ने दोनों को दिया था फायरिंग करने का टास्क

दोनों शूटरों को दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेरी इलाके से गिरफ्तार किया है. यूएसए (USA) में मौजूद हिमांशु भाऊ से सिग्नल एप पर बात कर रहे थे. हिमांशु भाऊ ने ही दोनों को एल्विश के मकान पर फायरिंग करने का टास्क दिया था.

एल्विश के घर पर 24 राउंड हुई थी फायरिंग

बताया गया कि बीते 17 अगस्त को एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी. घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं. फायरिंग करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे. इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी और दो शूटरों को दबोच लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version