बडगाम में मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर को किया ढेर, तीन और आतंकवादी घिरे, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budgam Encounter: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दक्षिण कश्मीर के यूसमर्ग में मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में टाप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा ढेर हो गया. कोरग इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था. सुरक्षा बलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद भीषण गोलीबारी में मूसा मारा गया. तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है.

सुरक्षा बलों के मुताबिक, घने जंगल और पहाड़ी भूभाग को देखते हुए बेहद सतर्कता के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. बुधवार की सुबह अभियान को और तेज कर दिया गया. सुरक्षा बलों का प्रयास आतंकियों को घेरकर उनके भागने के संभावित रास्तों को बंद करना है.

सूत्रों के मुताबिक, मूसा वर्ष 2022 में घुसपैठ के जरिए कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था. वह तभी से अपना नेटवर्क सक्रिय करने में जुटा था. उसके पीर पंजाल के दोनों ओर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने में भूमिका की जानकारी भी सामने आ रही है. लश्कर में शामिल होने से पहले वह पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो था.

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version