Encounter in Kupwara: अब कुपवाड़ा में मुठभेड़, जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter in Kupwara: डोडा के बाद कुपवाड़ा में मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू संभाग के जिला डोडा के बाद कश्मीर के उत्तरी इलाके के जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकवादियों से सुरक्षाबलों और एसओजी के जवानों की मुठभेड़ हो रही है. गुरुवार को सीमांत क्षेत्र केरन में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई. मौके पर सेना की 6 आरआर और पुलिस के एसओजी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है. यहां, जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मौसम बिगड़ा हुआ है. कई इलाकों में बारिश हुई है. बादल छाए हुए हैं. इससे पहाड़ी इलाके धुंध से घिरे हुए है. इसी बीच सुरक्षाबल आतंकियों से लोहा ले रहे हैं.

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी
उधर, डोडा में भी मुठभेड़ चल रही है. बिगड़े मौसम के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. डोडा में सोमवार से आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है. डोडा में चार दिनों में ये तीसरी मुठभेड़ है, लेकिन अभी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिल पाई है. घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और बिगड़ा हुआ मौसम सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है. फिर भी जवान मुश्तैदी से डटे हुए हैं. एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आतंकियों का सफाया किया जाएगा. रामबन-डोडा रेंज के डीआइजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि ऑपरेशन अभी चल रहा है. जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

मुठभेड़ में दो जवान घायल
देर रात करीब दो बजे डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं. उन्हें राजकीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कमान अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version