फरीदकोट: ट्रक की टक्कर से सेमनाले में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Faridkot Accident: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा फरीदकोट में हुआ है. मंगलवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर के बाद यात्री बस सेमनाले में गिर गई. इस हादसे में जहां एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दजनों यात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान पुल पर ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए सेमनाले में गिर गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गई. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. सूचना मिलने पर जिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार सहित प्रशासन के आला-अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए.

हादसे में 40 से अधिक लोग घायल
पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरु कर दिया. इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version