फतेहपुरः जमीनी विवाद में रिश्ते का खून, बहन की डोली के बाद उठी भाई की अर्थी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crimeः यूपी के फतेहपुर से दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है. जिस घर से दो दिन पहले बहन की डोली उठी थी, उसी घर से आज उसके भाई की अर्थी उठी. जमीन के बंटवारे और और बहन की शादी में हुए खर्च के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया. बीच-बचाव कर रहे पिता  पर भी वार कर घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं.

जमीन और बहन की शादी के खर्च को लेकर हुआ था विवाद

दिल दहला देने वाली यह वारदात फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, भगवानदीन निषाद के सात पुत्र है. तीसरे नंबर के भाई दशरथ निषाद चौथे का नंबर के भाई प्रद्युम्न निषाद से जमीन में हिस्सेदारी और छोटी बहन माया की शादी के खर्च को लेकर विवाद चल रहा था.

बीच-बचाव कर रहे पिता भी घायल

इसको लेकर आज सुबह विवाद होने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दशरथ ने कुल्हाड़ी से प्रद्युम्न पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के दौरान पिता भगवानदीन निषाद ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

21 जून को हुई थी मृतक के छोटी बहन की शादी

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. बताया गया है कि महज एक दिन पहले 21 जून को घर में छोटी बहन माया की शादी हुई थी. शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि अगले ही दिन घर से बेटे की अर्थी उठी.

मुम्बई में नौकरी करता था प्रद्युम्न

मृतक प्रद्युम्न निषाद मुंबई में नौकरी करता था और बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था. वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गांववासियों में शोक व्याप्त हैं.

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

इस वारदात में मुख्य आरोपी दशरथ निषाद के अलावा उसकी पत्नी कमल कुमारी और साला लवलेश के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हैं.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version