फतेहपुर: लेखपाल साहब को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: फतेहपुर जिले में एक लेखपाल को रिश्वत लेना महंगा पड़ा. एंटी करप्शन टीम रंगे हाथ धर-दबोचा. टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील में तैनात लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी लेखपाल सीताराम को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है.

नक्शा पास कराने के एवज में मांगी थी पांच हजार रुपये की रिश्वत

यह मामला बिंदकी तहसील के करनपुर पधारा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तैनात लेखपाल सीताराम (पुत्र स्व. अशोक कुमार, निवासी अहमदगंज, थाना कोतवाली, फतेहपुर) ने ग्राम घोरहा निवासी चंद्रदत्त तिवारी से नक्शा पास कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायतकर्ता चंद्रदत्त तिवारी ने बताया

शिकायतकर्ता चंद्रदत्त तिवारी ने बताया कि उनके आराजी संख्या 780 क व 781 पर उप जिलाधिकारी न्यायालय बिंदकी द्वारा धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत प्रारंभिक बिक्री का आदेश पारित किया गया था. इस आदेश के अनुसार हिस्सा फाट व नक्शा नजरी बनवाने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगी गई थी.

लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा एंटी करप्शन टीम ने

प्रयागराज स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शिकायत की जांच करते हुए मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे तहसील परिसर बिंदकी स्थित कानूनगो कक्ष में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. टीम ने लेखपाल सीताराम को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए साक्ष्यों के साथ रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ थाना कल्यानपुर, जनपद फतेहपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है.

Latest News

Rose Day 2026: रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना काफी नहीं, इन संदेशों को भेजकर कहें अपने दिल की बात

Rose Day 2026: आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. दुनियाभर में 7 से...

More Articles Like This

Exit mobile version