फतेहपुरः तेज गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली, खामोश हुई दो की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां गुरूवार की सुबह थाना हथगाम क्षेत्र के देवकली गांव में बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की जद में आने से जहां दो किशोरों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई.

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के सात लोग जंगल में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरु हो गई. बारिश से बचने के लिए लोग महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी जद में ये आ गए. घटना की जानकारी होते ही झुलसे लोगों के परिजनों के साथ गांव के लोग वहां पहुंच गए.

पांच घायलों का चल रहा इलाज

तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगाम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद कुमार (15 वर्ष) पुत्र शिवदर्शन और कुलदीप (14 वर्ष) पुत्र जगतपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल वंदना (13 वर्ष) पुत्री संतोष पाल, बबलू (22) पुत्र शिवशंकर, सरवन (14) पुत्र राम शंकर, श्यामू (14) पुत्र मोहन और सुशील यादव (27 वर्ष) पुत्र राम का इलाज चल रहा है.

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version