फतेहपुरः मुठभेड़ में मर्डर के आरोपी को लगी पुलिस की गोली, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehpur Crime: सोमवार की देर रात यूपी के फतेहपुर जिले में हत्या के मामले में वांछित अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अपराधी के पास से पुलिस ने असलहा और कारतूस बरामद किया.

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि इंटेलिजेंस विंग, एसओजी टीम और थाना खखरेरू पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रधान पुत्र की हत्या के मामले में वांछित अपराधी रामू पासवान (30 वर्ष) भीमपुर मंझनपुर क्षेत्र में देखा गया है. इस पर इंटेलिजेंस विंग, एसओजी टीम और थाना खखरेरू पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिचंदपुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान के दौरान उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी.

जवाबी कार्रवाई में रामू पासवान के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर सीएचसी खखरेरू में भर्ती कराया.

अपराधी के पास असलहा-कारतूस बरामद
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को दिनदहाड़े प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस (315 बोर), दो खोका कारतूस (315 बोर), और 450 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है. घायल बदमाश का इलाज चल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version