अमेरिका में गोलीबारी की वारदातों से भय: शिकागो में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting in America: अमेरिका में गोलीबारी की वारदातों से लोगों में दहशत हैं. शिकागो में सप्ताहांत में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में गई है.

सीबीएस शिकागो की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 8:22 बजे तक शहर में कुल आठ गोलीबारी की घटनाएं हुईं. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हुए हैं. घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई गई है. इसके अलावा, शनिवार की सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गोली लगी. गंभीर हालत में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की इन घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आंकड़ों के अनुसार, 7 अप्रैल तक समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान शिकागो में बंदूक हिंसा के 1,878 पीड़ित दर्ज किए गए, जिनमें से 356 लोगों की मौत हो गई.

नॉर्थ कैरोलिना में क्या हुआ?

इससे पहले, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में एक ग्रामीण इलाके में स्थित घर में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. यह जानकारी नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो ने दी.

पुलिस को बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) 8 बजे से ठीक पहले घटना की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई लोगों को गोली लगने की हालत में पाया. यह जानकारी नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो ने एक बयान में दी. बयान में कहा गया कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य लोगों की मौत हो चुकी थी.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई, जिनमें कथित हमलावर भी शामिल था. परिवार के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमेरिका कई दशकों से जूझ रहा बंदूक हिंसा की समस्या से

अमेरिका कई दशकों से बंदूक हिंसा की समस्या से जूझ रहा है और हर वर्ष वहां सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की जाती हैं. इससे पहले 2 अगस्त को अमेरिका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड शहर के एक मोहल्ले में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हुए थे. आएदिन हो रही गोलाबारी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है.

Latest News

करण जौहर की ‘कभी अलविदा ना कहना’ के 20 साल पूरे, फिल्म को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार हुए थे मेकर्स

Mumbai: करण जौहर की चर्चित ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म ने मंगलवार को अपने रिलीज के 20 साल पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version