Fire in Taj Express: दिल्ली में द बर्निंग ट्रेन बनी ताज एक्सप्रेस, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire in Taj Express: दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है. यहां चलती ट्रेन में आग लग गई. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने शोर-शराबा के बीच ट्रेन से निकलकर अपनी जान बचाई. इस घटना का वीडियों भी सामने आया है. सूचना पर मौके पर पहुंचे फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए.

मिली सूचना के अनुसार, आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है.बताया जा रहा है कि आग की इस दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग कैसे लगी, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.

इस संबंध में दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी. बताया जा रहा है कि आगजनी के कारण इस रूट पर करीब 4 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. इससे अन्य ट्रेन के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version