फिरोजाबादः बेकाबू बस ने कार और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मां-बेटे सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार की दोपहर यहां एक बेकाबू रोडवेज बस ने ई-रिक्शा और कार में टक्कर मार दी. इस हादसे में जहां मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

राजावली क्षेत्र में ताजपुर चौकी के समीप हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के राजावली क्षेत्र में ताजपुर चौकी के समीप आज में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बेकाबू रोडवेज बस ने कार और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच यात्रियों की जान चली गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस ने रोडवेड बस चालक को लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि मृतकों में ऑटो चालक मोनू निवासी चिलासिनी, तजापुर निवासी रेनू और उसका तीन साल का बेटा कार्तिक भी शामिल है. इसके आलावा सत्य नगर थाना उत्तर निवासी सपना की भी मौत हुई है. वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version