जॉर्जियाः 132 साल वर्ष पुरानी अदालत में लगी भीषण आग, कोर्ट हाउस का एक हिस्सा गिरा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Georgia Courthouse Fire: उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया के ऐतिहासिक शहर रोम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अग्निकांड की घटना हुई है. एक अदालत में भीषण आग लगी है. दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है.

फ्लॉयड काउंटी के फेसबुक पेज के मुताबिक, यह भीषण आग 132 साल पुरानी फ्लॉयड काउंटी हिस्टोरिक कोर्ट हाउस की इमारत में लगी है. आग लगने से कोर्ट हाउस का एक हिस्सा ढह गया है. आग कैसे लगी, अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. आग पर काबू पाने का काम जारी है.

मालूम हो कि रोम उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया में स्थित एक शहर है. यह टोवा और ओस्टानाउला नदियों के संगम पर बसा है. यहां से कूसा नदी निकलती है. यह सात पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध अपलाचियन पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है, जिसके कारण इसका नाम इटली के रोम शहर के सम्मान में रखा गया है.

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This

Exit mobile version