Ghaziabad: पहले पत्नी-बेटी पर चाकू से किया वार, फिर खुद की गर्दन पर, महिला की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः गुस्से में लिया गया हर फैसला गलत होता है. कुछ इसी तरह का फैसला ले लिया एक व्यक्ति ने. पत्नी से विवाद को लेकर पत्नी और तीन वर्ष की बेटी पर चाकू से वार करने के बाद खुद के गले पर भी वार कर लिया. इस घटना में महिला की मौत हो गई. जबकि पिता और पुत्री का उपचार चल रहा है. यह घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

पत्नी से विवाद के दौरान चाकू से किया वार
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पिलखुवा निवासी जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता हैं. परिवार में पत्नी सबरीन और तीन साल की बेटी है. तीन वर्ष पहले जावेद की शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा. शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया. पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने पत्नी साबरीन (23 वर्ष) और तीन वर्षीय बेटी हिबा पर चाकू से वार करने के बाद खुद भी गर्दन पर चाकू मार लिया.

घायल पिता-पुत्री का चल रहा उपचार
घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था. जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है. परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और सबरीन जमीन पर पड़े हुए हैं और हिबा रो रही थी. तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो देखा कि सबरीन की मौत हो चुकी थी. घायल जावेद और हिबा को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने सबरीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version