Goldy Dhillon Arrested: पुलिस ने स्पेन के मैड्रिड में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो को दबोचा, भारत लाने की तैयारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Goldy Dhillon Arrested: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस के सटीक और पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेन की सुरक्षा एजेंसियों ने मैड्रिड शहर में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो को हिरासत में ले लिया है.

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को भारत की आंतरिक सुरक्षा और विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ चल रही जंग में एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है.प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियां पिछले काफी समय से गोल्डी ढिल्लो की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए थीं. उसे भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी एजेंसियों और इंटरपोल के साथ लगातार हाई-लेवल बातचीत चल रही थी, जो आखिरकार आज रंग लाई.

सूत्रों के अनुसार, गोल्डी ढिल्लो हाल ही में चंडीगढ़ में सनसनीखेज तरीके से अंजाम दिए गए एक मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता है. इसी वर्ष 13 जून को चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-11 स्थित ‘श्री कुमार मेडिकल हॉल’ के कैशियर जानकी दास की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड की पूरी प्लानिंग और स्क्रिप्ट विदेश में बैठकर गोल्डी ढिल्लो ने ही तैयार की थी. तभी से चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी.

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार, गोल्डी ढिल्लो का अपराध की दुनिया में ग्राफ काफी दिलचस्प रहा है. वह पहले भारत और विदेशों में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बेहद करीबी और सक्रिय सदस्य हुआ करता था, लेकिन कुछ समय बाद पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई के चलते गोल्डी ढिल्लो और लॉरेंस बिश्नोई के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए. बिश्नोई गैंग से बगावत करने के बाद ढिल्लों ने उसका विरोधी खेमा जॉइन कर लिया और लॉरेंस के दुश्मनों से हाथ मिला लिया. इसके बाद से ही दोनों गुटों के बीच गैंगवार का खतरा और बढ़ गया था.

कनाडा में हुई फायरिंग में भी था हाथ

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्डी ढिल्लो सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में कनाडा में हुई गैंगवार और अंधाधुंध फायरिंग की कई बड़ी वारदातों में भी गोल्डी ढिल्लो का नाम प्रमुखता से सामने आया था. स्पेन में ढिल्लो की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई हैं, ताकि उसे जल्द से जल्द उसे स्पेन से डिपोर्ट कराकर भारत लाया जा सके.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version