Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हादसा, मॉल में ग्रिल गिरा, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हादसे की खबर आ रही है. यहां ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में ग्रिल गिर गई. इसकी जद में आने से दो लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है. मृतकों में हरेंद्र भाटी (35 वर्ष) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद की मौत हो गई.

इसके अलावा, शकील (35 वर्ष) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद ने भी दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version