Greater Noida: बिजली के पोल से टकराई कार, लगी आग, जलकर युवक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida: सोहना-दमदमा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार एक कार बिजली के खंभा से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. इस घटना में चालक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक बेकाबू कार देर रात सोहना-दमदमा मार्ग पर बिजली के खंभा से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. घटना की जानकारी होते की लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी.

फायर कर्मियों ने बुझाई आग
लोगों ने किसी तरह से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और सोहना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुछ ही देर में फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया. मृतक कार चालक की पहचान मोहित (32 वर्ष) पुत्र दिनेश राघव दौला के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version