Gujarat: पोरबंदर एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अहमदाबादः रविवार को गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हुआ है. यहां भारतीय तटरक्षक बल का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है.

बताया जा रहा है कि भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर एएलएच (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) ध्रुव रुटीन उड़ान पर था, जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. हादसे में क्रू के सदस्यों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. क्रू के सदस्यों को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

नियमित उड़ान पर था हेलीकॉप्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर पोरबंदर हेलीकॉप्टर पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे हादसे का शिकार हुआ. हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था और हादसा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त हुआ. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में आग लग गई. हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित कुल तीन लोग सवार थे. इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई.

घटना के संबंध में पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. उन्होंने बताया कि आईसीजी का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से जली हुई हालत में पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया. कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश कनमिया ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Latest News

Bhramari Pranayama: सिर्फ 2 मिनट का भ्रामरी प्राणायाम, तनाव और बेचैनी से राहत में हो सकता है मददगार

Bhramari Pranayama: भ्रामरी प्राणायाम एक सरल श्वास अभ्यास है, जो मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद कर सकता है. जानिए इसे करने का सही तरीका, संभावित फायदे और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version