Gurugram Accident: कैंटर से टकराई हाई स्पीड कार, चार की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरुग्रामः हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुग्राम के फर्रुखनगर में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार की कैंटर से टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हाई स्पीड से एक आर्टिगा कार आ रही है. इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के पास कैंटर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर फर्रुखनगर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version