हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा, ‘गाजा में मरने वालों की संख्या 45000 से ज्यादा’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas Conflict: बीते 14 महीनों से इस्राइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है. इस बीच, हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इस युद्ध में अब तक 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

मालूम हो कि पिछले वर्ष 7 अक्तूबर को इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ था. इससे पहले हमास ने दक्षिण इस्राइल के विभिन्न हिस्सों पर एक साथ हमले किए थे. इन हमलों में 1,200 इस्राइली लोगों की मौत हुई थी, जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था. टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 45,028 लोग मारे गए हैं, जबकि 1,06,962 लोग घायल हुए हैं.

गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय अपनी गणना में नागरिकों और हमास के लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है. हालांकि, मंत्रालय का दावा है कि मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं.

IDF ने किया 17000 से ज्यादा हमास लड़ाकों को मारने का दावा
इस्राइली सेना का कहना है कि उसने 17,000 से ज्यादा हमास के लड़ाकों को मार गिराया है. हालांकि, उसने इसके कोई सबूत नहीं दिए हैं. आईडीएफ आरोप लगाता रहा है कि हमास के लड़ाके नागरिकों के बीच छिप रहे हैं और हमास मौत का आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय इस्राइल की आलोचना हो. इस्राइल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार युद्धग्रस्त इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा का उपाय कर रहा है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version