Hapur: तिरंगा यात्रा के दौरान हाईवे पर हदसा, एक छात्र की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hapur Accident: गणतंत्र दिवस के उत्साह के बीच यूपी के हापुड़ में सड़क हादसा हो गया. हापुड़ जिले के गांव सिखैड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में एक छात्र की जहां मौत हो गई, वहीं दो छात्रों सहित तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, सिखैड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें गांव के लोगों सहित स्कूल के छात्र भी शामिल थे. तिरंगा रैली गांव में स्थित बाबा साहेब बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस लौट रही थी.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक
इसी दौरान फ्लाईओवर के निकट हापुड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने रैली में शामिल एक बाइक को टक्कर मार दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में बाइक पर सवार छात्र साकिब की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथी सोनू और आमिर सहित वहां से गुजर रहा सिखैड़ा निवासी सुदेश घायल हो गया. साइकिल सवार बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे के बाद मची चींख-पुकार
छात्र की मौत और ट्रक पलटने से तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य लोगों में अफरा-तफरी के बीच चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना स्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी
घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंच गए. लोगों की घटना की जानकारी लेने के बाद डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से जानकारी ली. मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

रैली के लिए नहीं ली गई थी अनुमति
अधिकारियों की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रैली निकालने के लिए व्यक्ति ने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी. जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी ने संबंधितों को संबंधित व्यक्ति की तलाश कर कार्रवाई का निर्देश दिया.

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया
इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों का उपचार कराया जा रहा है. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रैली आयोजक के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version