हरदोईः गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसाः रेलिंग तोड़ नीचे गिरी स्लीपर बस, 50 यात्री घायल, 12 गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hardoi Accident: शनिवार की आधी रात के बाद यूपी के हरदोई भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बेकाबू स्लीपर बस पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे गिर गई. इस हादसे में 50 यात्री घायल हो गए. 12 की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया गया है कि बस सिद्धार्थनगर के बांसी से दिल्ली जा रही थी.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

यह दुर्घटना भाहपुर सपहा गांव के पास हुई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया. बस में सवार एडवोकेट विनय कुमार यादव ने बताया कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे. उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया.

इस हादसे में छह बच्चों सहित कुल 50 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version